Get App

DCX Systems IPO: खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए पैसे, पहले ही दिन इश्यू ओवरसब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत

DCX Systems IPO: इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हार्नेसेज बनाने वाली दिग्गज कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों को जबरदस्त रिस्पांस मिला

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 31, 2022 पर 7:41 PM
DCX Systems IPO: खुदरा निवेशकों ने जमकर लगाए पैसे, पहले ही दिन इश्यू ओवरसब्सक्राइब, ग्रे मार्केट से मजबूत संकेत
DCX Systems बेंगलूरु की एक कंपनी है जो केबल्स और वायर हार्नेस एसेंबलीज तैयार करती है।

DCX Systems IPO: इलेक्ट्रॉनिक सब-सिस्टम्स और केबल हार्नेसेज बनाने वाली दिग्गज कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) के आईपीओ को पहले ही दिन निवेशकों को जबरदस्त रिस्पांस मिला। खुदरा निवेशकों के दम पर यह 500 करोड़ रुपये का यह इश्यू पहले ही दिन आज 31 अक्टूबर को ओवरसब्सक्राइब हो गया।

सबसे अधिक खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा सब्सक्राइब हुआ है। पहले दिन खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्सा 8.71 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स (NII) का 2.16 गुना और क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बॉयर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 0.03 गुना सब्सक्राइब हुआ है। ओवरऑल यह इश्यू 2.11 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह आईपीओ 2 नवंबर तक खुला रहेगा।

RBI Digital Rupee: कल से शुरू होगा डिजिटल रुपये का ट्रायल, SBI-HDFC Bank समेत ये 9 बैंक लेंगे हिस्सेदारी

ग्रे मार्केट में मजबूत स्थिति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें