स्टेशनरी और आर्ट प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी डोम्स इंडस्ट्रीज (Doms Industries) ने अपने IPO के लिए प्राइस बैंड फिक्स कर दिया है। यह 750-790 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। 1200 करोड़ रुपये का यह इश्यू 13 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद होगा। एंकर निवेशकों के लिए ऑफर 12 दिसंबर को ओपन होगा। IPO में 18 इक्विटी शेयरों के लॉट में बोली लगाई जा सकती है।आईपीओ में डोम्स की ओर से 350 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे। वहीं प्रमोटर्स की ओर से 850 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कॉरपोरेट प्रमोटर FILA यानी फैब्रिका इटैलियाना लैपाइज्ड एफिनी स्पा, OFS में 800 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री करेगी। प्रमोटर संजय मनसुखलाल राजानी और केतन मनसुखलाल राजानी OFS में 25-25 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
