Elin Electronics IPO : साल लगभग समाप्त होने के करीब है और एलिन इलेक्ट्रॉनिक्स 2022 का संभवतः आखिरी आईपीओ (IPO) हो सकता है। इलेक्ट्रॉनिक्स सेगमेंट में भरपूर संभावनाओं को देखते हुए कंपनी के आईपीओ से खासी उम्मीदें हैं। अक्टूबर में, इलेक्ट्रॉनिक्स मार्ट इंडिया (Electronics Mart India) ने 59 रुपये प्रति शेयर के इश्यू प्राइस पर 51 फीसदी के प्रीमियम के साथ दमदार आगाज किया। Elin Electronics के इश्यू में 175 करोड़ रुपये के नए शेयर और 300 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल हैं। आईपीओ के लिए 234-247 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।
