Get App

EMS IPO: खुल गया पैसे लगाने का मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत

EMS IPO: वाटर और वेस्टवाटर सर्विसेज मुहैया कराने वाली EMS का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। आईपीओ खुलने से पहले छह एंकर निवेशकों से यह 96.37 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 211 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। अब ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर काफी मजबूत दिख रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 08, 2023 पर 1:49 PM
EMS IPO: खुल गया पैसे लगाने का मौका, ग्रे मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेत
EMS IPO में 200-211 रुपये के प्राइस बैंड और 70 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकेंगे।

EMS IPO: वाटर और वेस्टवाटर सर्विसेज मुहैया कराने वाली EMS का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। आईपीओ खुलने से पहले छह एंकर निवेशकों से यह 96.37 करोड़ रुपये जुटा चुकी है। आईपीओ निवेशकों को इसके शेयर 211 रुपये के भाव पर जारी हुए हैं। अब ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर 125 रुपये यानी 59.24 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर मिल रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए।

आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों की बीएसई और एनएसई पर एंट्री होगी। अब एंकर निवेशकों की बात करें तो इसमें एनएवी कैपिटल वीसीसी-एनएवी कैपिटल एमर्जिंग स्टार फंड, एबाकस डाईवर्सिफाईड अल्फा फंड, सेंट कैपिटल फंड, मेरू इनवेस्टमेंट फंड पीसीसी-सेल 1, बोफा सिक्योरिटीज यूरोप, मॉर्गन स्टैनले एशिया (सिंगापुर) ने पैसे लगाए हैं।

RR Kabel IPO: ₹1964 करोड़ के आईपीओ का प्राइस बैंड फिक्स, 14 सितंबर को खुलेगा इश्यू

EMS IPO की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें