Get App

FirstCry IPO: महिंद्रा और सॉफ्टबैंक के निवेश वाले ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न के इश्यू को ठंडा रिस्पॉन्स, पहले दिन अब तक कितना भरा

FirstCry IPO Opens Today: पिछले प्राइवेट फंडिंग राउंड में फर्स्टक्राय की वैल्यूएशन 2.8 अरब डॉलर आंकी गई थी। फर्स्टक्राय में पेरेंट कंपनी ब्रेनबीज सॉल्यूशंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा की 10.98 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वहीं सॉफ्टबैंक 25.55 प्रतिशत हिस्सेदारी रखती है। IPO में 75 प्रतिशत हिस्सा QIB के लिए, 10 प्रतिशत हिस्सा रिटेल इनवेस्टर्स के लिए और 15 प्रतिशत हिस्सा NII के लिए रिजर्व है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 06, 2024 पर 4:50 PM
FirstCry IPO: महिंद्रा और सॉफ्टबैंक के निवेश वाले ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न के इश्यू को ठंडा रिस्पॉन्स, पहले दिन अब तक कितना भरा
FirstCry बेबी और मदर केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री करता है।

FirstCry IPO: ई-कॉमर्स यूनिकॉर्न फर्स्टक्राय का IPO आज यानि 6 अगस्त से खुल गया। इसमें 8 अगस्त तक पैसे लगाए जा सकेंगे। IPO से पहले Firstcry की पेरेंट कंपनी Brainbees Solutions ने एंकर इनवेस्टर्स से 1,885.83 करोड़ रुपये जुटाए थे। FirstCry में प्रेमजी इनवेस्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और सॉफ्टबैंक सहित अन्य एंटिटीज का पैसा लगा हुआ है। पिछले प्राइवेट फंडिंग राउंड में इसकी वैल्यूएशन 2.8 अरब डॉलर आंकी गई थी।

FirstCry बेबी और मदर केयर प्रोडक्ट्स की बिक्री करता है। IPO के लिए प्राइस बैंड 440-465 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। लॉट साइज 32 शेयर है। IPO क्लोज होने के बाद शेयरों की लिस्टिंग बीएसई और एनएसई पर 13 अगस्त को होगी। IPO में 1,666 करोड़ रुपये के 3.58 करोड़ नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही 2,527.73 करोड़ रुपये के 5.44 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा। कंपनी कुल 4,193.73 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

IPO सुबह 10 बजे खुला। शाम 5 बजे तक इसे 0.10 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 0.45 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के​ लिए रिजर्व हिस्सा 0.07 गुना भरा है। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्से को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। एंप्लॉयीज के लिए रिजर्व हिस्सा 1.79 गुना सब्सक्राइब हो चुका है।

किस इनवेस्टर की कितनी हिस्सेदारी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें