Get App

Flair Writing IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹177.9 करोड़ जुटाए, 6 म्यूचुअल फंड्स ने भी लगाया पैसा

Flair Writing Industries IPO: फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज ने मंगलवार 21 नवंबर को एंकर निवेशकों से करीब 177.9 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से ठीक एक दिन पहले यह रकम जुटाई। इस कंपनी का IPO बुधवार 22 नवंबर को खुलेगा और इसके लिए 288-304 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 21, 2023 पर 11:22 PM
Flair Writing IPO: कंपनी ने एंकर निवेशकों से ₹177.9 करोड़ जुटाए, 6 म्यूचुअल फंड्स ने भी लगाया पैसा
Flair Writing अपने IPO से करीब 593 करोड़ जुटाने की योजना में है

Flair Writing Industries IPO: फ्लेयर राइटिंग इंडस्ट्रीज ने मंगलवार 21 नवंबर को एंकर निवेशकों से करीब 177.9 करोड़ रुपये जुटाए। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) से ठीक एक दिन पहले यह रकम जुटाई। लेखन से जुड़े इस्ट्रूमेंट्स बनाने वाली इस कंपनी का IPO बुधवार 22 नवंबर को खुलेगा और इसके लिए 288-304 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया है। IPO के बंद होने की तारीख 24 नवंबर है। फ्लेयर ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि उसने एंकर निवेशकों को 304 रुपये प्रति शेयर के भाव पर 58,51,972 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं। यह इसके IPO के तय प्राइस बैंड का ऊपरी भाव है।

जिन एंकर निवेशकों ने फ्लेयर राइटिंग में निवेश किया है, उनमें थेलेम इंडिया मास्टर फंड, नैटिक्सिस इंटरनेशनल फंड्स, ट्रू कैपिटल, विंरो कॉमर्शियल, SBI म्यूचुअल फंड, HDFC म्यूचुअल फंड, कोटक महिंद्रा ट्रस्टी, आदित्य बिड़ला सन लाइफ ट्रस्टी, टाटा म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और कार्नेलियन स्ट्रक्चर शिफ्ट फंड जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

मुंबई मुख्यालय वाली इस कंपनी ने बताया, "एंकर निवेशकों को कुल 58,51,972 इक्विटी शेयर आवंटित किए गए हैं। इसमें से 27,70,264 इक्विटी शेयर (एंकर निवेशकों के कुल आवंटन का करीब 47.34 प्रतिशत) 6 घरेलू म्यूचुअल फंडों को आवंटित किया गया है। इन म्यूचुअल फंड्स ने अपनी कुल 14 स्कीमों के जरिए कंपनी में निवेश किया है।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें