Get App

IREDA IPO : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लाएगी आईपीओ, SEBI में दाखिल किए कागजात

IREDA IPO : पिछले साल मई में लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) के पब्लिक इश्यू के बाद यह किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी का पहला आईपीओ है। यह आईपीओ 67.19 करोड़ इक्विटी शेयरों का है, जिसमें 40.31 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 10, 2023 पर 3:16 PM
IREDA IPO : इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लाएगी आईपीओ, SEBI में दाखिल किए कागजात
इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) अपना आईपीओ लाने जा रही है।

IREDA IPO : सरकारी कंपनी इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास ड्राफ्ट पेपर दाखिल कर दिया है। पिछले साल मई में लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन (LIC) के पब्लिक इश्यू के बाद यह किसी पब्लिक सेक्टर कंपनी का पहला आईपीओ है। यह आईपीओ 67.19 करोड़ इक्विटी शेयरों का है, जिसमें 40.31 करोड़ फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, भारत सरकार द्वारा 26.88 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

नेट फ्रेश इश्यू से होने वाली आय का इस्तेमाल मुख्य रूप से भविष्य की पूंजी जरूरतों को पूरा करने के लिए कैपिटल बेस को बढ़ाने के लिए किया जाएगा। जून 2023 तक नॉन-डिपॉजिट टेकिंग नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी का कैपिटल एडिक्वेसी रेश्यो 17.17 फीसदी (टियर-1 कैपिटल), 2.78 फीसदी (टियर-2 कैपिटल) और 19.95 फीसदी (CRAR) है। CRAR कैपिटल टू रिस्क (weighted) एसेट्स रेश्यो है।

इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी का दर्जा प्राप्त IREDA नई और रिन्यूएबल एनर्जी (RE) प्रोजेक्ट्स और एनर्जी एफिशिएंसी और कंजर्वेशन (EEC) प्रोजेक्ट्स के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करता है। आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज, बीओबी कैपिटल मार्केट्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें