Get App

IPOs Next Week: इस हफ्ते 5 IPO में पैसा लगाने का मौका, किसकी होने जा रही लिस्टिंग?

मेनबोर्ड सेगमेंट का कोई नया IPO 4 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में नहीं खुलने जा रहा है। हालांकि SME सेगमेंट में 2 नए IPO दस्तक देंगे। 3 इश्यू ऐसे होंगे, जो पहले से ओपन हैं और नए शुरू हो रहे सप्ताह में क्लोज होने वाले हैं। लिस्टिंग वाली कंपनी Swashthik Plascon है। गुजरे सप्ताह टाटा टेक्नोलॉजिज समेत मेनबोर्ड सेगमेंट की 5 कंपनियों और SME सेगमेंट की 2 कंपनियों ने शेयर बाजार में शुरुआत की थी

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Dec 03, 2023 पर 5:40 PM
IPOs Next Week: इस हफ्ते 5 IPO में पैसा लगाने का मौका, किसकी होने जा रही लिस्टिंग?
जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो केवल एक कंपनी शुरुआत करने जा रही है।

Upcoming IPOs: नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट में गतिविधि थोड़ी मंद रहेगी। इसकी वजह है कि मेनबोर्ड सेगमेंट का कोई नया IPO 4 दिसंबर से शुरू हो रहे सप्ताह में नहीं खुलने जा रहा है। हालांकि SME सेगमेंट में नए IPO दस्तक देंगे। इस सेगमेंट में दो कंपनियां अपना पब्लिक इश्यू नए सप्ताह में लेकर आएंगी। इसके अलावा 3 इश्यू ऐसे होंगे, जो पहले से ओपन हैं और नए शुरू हो रहे सप्ताह में क्लोज होने वाले हैं। जहां तक शेयर बाजार में लिस्टिंग की बात है तो केवल एक कंपनी शुरुआत करने जा रही है। आइए जानते हैं इन आने वाले IPO और लिस्ट होने वाली कंपनी के बारे में...

कौन से दो नए इश्यू

पहला IPO है एग्रीकल्चरल कमोडिटी की सप्लायर Sheetal Universal का। 23.8 करोड़ रुपये का यह इश्यू 4 दिसंबर को खुलेगा और 6 दिसंबर तक बोली लगाई जा सकेगी। प्राइस बैंड 70 रुपये प्रति शेयर पर फिक्स है। IPO का लॉट साइज 2000 शेयरों का रहेगा। यह एक पूरी तरह से फ्रेश इश्यू होगा, जिसमें 34 लाख इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इश्यू में ऑफर-फॉर-सेल (OFS) नहीं होगा।

दूसरा इश्यू होगा Accent Microcell का। 78.4 करोड़ रुपये का यह IPO 8 दिसंबर को खुलेगा और 12 दिसंबर को बंद होगा। इसके लिए प्राइस बैंड 133-140 रुपये प्रति शेयर है। मिनिमम लॉट साइज 1000 शेयरों का है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें