Get App

IREDA IPO: शेयर बाजार मे आ रही एक और सरकारी कंपनी, 21 नवंबर से खुलेगा आईपीओ

IREDA IPO: एक और सरकारी कंपनी अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने जा रही है। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का आगामी 21 नंवबर को अपना आईपीओ खुलेगा। यह इस महीने लॉन्च होने वाला चौथा IPO होगा। इससे पहले ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज और ASK ऑटोमोटिव के IPO नवंबर में लॉन्च हो चुके हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 11:21 PM
IREDA IPO: शेयर बाजार मे आ रही एक और सरकारी कंपनी, 21 नवंबर से खुलेगा आईपीओ
IREDA IPO के लिए प्राइस बैंड की घोषणा आने वाले दिनों में किया जाएगा

IREDA IPO: एक और सरकारी कंपनी अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने जा रही है। इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (IREDA) का आगामी 21 नंवबर को अपना आईपीओ खुलेगा। यह इस महीने लॉन्च होने वाला चौथा IPO होगा। इससे पहले ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक, प्रोटीन ईगॉव टेक्नोलॉजीज और ASK ऑटोमोटिव के IPO नवंबर में लॉन्च हो चुके हैं। IREDA का आईपीओ 23 नवंबर को बंद हो जाएगा। एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू 20 नवंबर को एक दिन के लिए लॉन्च किया जाएगा।

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड की घोषणा आने वाले दिनों में किया जाएगा। आईपीओ के तहत कंपनी कुल 67.19 करोड़ शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी। इसमें से 40.32 करोड़ इक्विटी शेयरों का फ्रेश इश्यू और 26.88 करोड़ शेयरों का भारत सरकार की ओर से ऑफर-फॉर-सेल (OFS) लाया जाएगा।

IREDA, डिपॉजिट स्वीकार न करने वाली नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है। कंपनी ने आईपीओ में 18.75 लाख इक्विटी शेयरों को अपने कर्मचारियों के लिए आरक्षित रखा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें