Jiwanram Sheoduttrai IPO : कोलकाता स्थित जीवनराम श्योदत्तराई इंडस्ट्रीज का आईपीओ 8 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। कंपनी इस इश्यू के जरिए 17.07 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह एक फिक्स्ड प्राइस इश्यू है और इसके लिए 23 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस रखा गया है। आईपीओ के तहत 74.22 लाख फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। कुल इश्यू में से 3.72 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए आरक्षित हैं और 70.5 लाख शेयरों का शेष हिस्सा नेट इश्यू है। कंपनी इंडस्ट्रियल सेफ्टी के लिए ग्लव्स और गारमेंट्स बनाने का काम करती है।
