Jupiter Life Line IPO : प्राइवेट हॉस्पिटल चेन ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स लिमिटेड ने अपना प्राइस बैंड तय कर दिया है। कंपनी ने आईपीओ के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा है। यह आईपीओ 6 सितंबर को खुलेगा और 8 सितंबर को बंद हो जाएगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह एक दिन पहले यानी 5 सितंबर को खुल जाएगा। कंपनी ने फ्रेश इश्यू साइज को 615 करोड़ रुपये से घटाकर 542 करोड़ रुपये कर दिया है। यहां हमने इस आईपीओ की पूरी डिटेल दी है।
