Get App

Jupiter Life Line IPO : दूसरे दिन दमदार सब्सक्रिप्शन, 3.30 गुना भरा इश्यू

Jupiter Life Line IPO : कंपनी ने आईपीओ के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा है। यह आईपीओ 8 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 260 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं। OFS में इसके मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों के 44.5 लाख शेयर शामिल हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 8:18 PM
Jupiter Life Line IPO : दूसरे दिन दमदार सब्सक्रिप्शन, 3.30 गुना भरा इश्यू
Jupiter Life Line IPO : जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है।

Jupiter Life Line IPO : जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स के आईपीओ को निवेशकों की मजबूत प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन यह इश्यू अब तक 3.30 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 2.80 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 84.97 लाख शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा है। यह आईपीओ 8 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 260 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1.12 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 6.63 गुना

रिटेल इन्वेस्टर्स - 3.08 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें