Jupiter Life Line IPO : जुपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स का आईपीओ आज सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। पहले दिन इसे निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। यह इश्यू अब तक 52 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। इसे कुल 43.76 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 84.97 लाख शेयर हैं। कंपनी ने आईपीओ के लिए 695-735 रुपये प्रति शेयर का प्राइस रखा है। यह आईपीओ 8 सितंबर को बंद हो जाएगा। कंपनी ने एंकर निवेशकों से 260 करोड़ रुपये पहले ही जुटा लिए हैं।
