Kahan Packaging IPO : कहन पैकेजिंग का आईपीओ 6 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। यह SME सेगमेंट से अगले हफ्ते आने वाल पहला पब्लिक इश्यू है। कंपनी ने इसके लिए 80 रुपये प्रति शेयर का फिक्स्ड प्राइस तय किया है। बल्क पैकेजिंग सॉल्यूशंस कंपनी का इरादा 7.2 लाख शेयरों की बिक्री के माध्यम से 5.76 करोड़ रुपये जुटाने का है। यह ऑफर 8 सितंबर को बंद हो जाएगा। आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसका मतलब है कि ऑफर फॉर सेल के जरिए कोई बिक्री नहीं होगी।
