IPO Market: पिछले महीने नवंबर में आईपीओ मार्केट काफी सुस्त रहा। मेनबोर्ड और एसएमआई, दोनों के आईपीओ सेगमेंट में औसतन सब्सक्रिप्शन लेवल में काफी गिरावट दिखी। प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक नवम्बर में मेनबोर्ड IPOs के लिए औसतन सब्सक्रिप्शन लेवल 1.9 गुना रहा, जो अक्टूबर में 16 गुना और सितंबर में 76 गुना था। हालांकि इसमें Enviro Infra Engineers के IPO का डेटा शामिल नहीं है जो करीब 90 गुना सब्सक्राइब हुआ था। Enviro को छोड़कर नवम्बर में लॉन्च हुए सभी IPOs को 3.6 गुना तक सब्सक्रिप्शन मिला। नवम्बर में सात कंपनियों के मेनबोर्ड आईपीओ आए जिसमें स्विगी का ₹11,327 करोड़ का आईपीओ और NTPC ग्रीन एनर्जी का ₹10,000 करोड़ का आईपीओ शामिल है।
