Get App

Kundan Edifice IPO : 12 सितंबर को खुलेगा इश्यू, 25.22 करोड़ रुपये जुटाने की है तैयारी

Kundan Edifice IPO : निवेशक कम से कम 1200 शेयरों के लॉट साइज में और उसके बाद 1,200 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 109,200 रुपये का निवेश करना होगा। सब्सक्रिप्शन के बाद सफल निवेशकों को शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 07, 2023 पर 6:58 PM
Kundan Edifice IPO : 12 सितंबर को खुलेगा इश्यू, 25.22 करोड़ रुपये जुटाने की है तैयारी
कुंदन एडिफिस का आईपीओ अगले हफ्ते 12 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Kundan Edifice IPO : कुंदन एडिफिस का आईपीओ अगले हफ्ते 12 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। यह SME सेगमेंट का आईपीओ है, जिसके लिए 91 रुपये प्रति शेयर का ऑफर प्राइस रखा गया है। कंपनी आईपीओ के जरिए 25.22 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। यह आईपीओ 15 सितंबर को बंद हो जाएगा। आईपीओ शेड्यूल के मुताबिक 26 सितंबर को कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग एनएसई इमर्ज पर होगी।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

निवेशक कम से कम 1200 शेयरों के लॉट साइज में और उसके बाद 1,200 शेयरों के मल्टीपल में बोली लगा सकते हैं। इसका मतलब है कि रिटेल निवेशकों को कम से कम 109,200 रुपये का निवेश करना होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सर्विसेज कंपनी ने मार्केट मेकर के लिए 1.29 करोड़ रुपये के 1.41 लाख इक्विटी शेयर आरक्षित किए हैं। मार्केट मेकर पोर्शन से कम इश्यू 23.94 करोड़ रुपये के 20.3 लाख शेयरों का नेट इश्यू है। इसके अलावा, 'नेट इश्यू' का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और शेष 50 फीसदी हिस्सा एचएनआई के लिए आरक्षित है।

कहां होगा फंड का इस्तेमाल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें