Get App

Madhusudan Masala का 18 सितंबर को खुलेगा IPO, प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये प्रति शेयर तय, जानें बाकी डिटेल्स

Madhusudan Masala IPO: मसाले बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक मधूसुदन मसाला (Madhusudan Masala) ने आगामी 18 सितंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने का फैसला किया है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 66 से 70 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने आईपीओ करीब 23.80 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Sep 12, 2023 पर 10:55 PM
Madhusudan Masala का 18 सितंबर को खुलेगा IPO, प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये प्रति शेयर तय, जानें बाकी डिटेल्स
Madhusudan Masala ने IPO का 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित रखा है

Madhusudan Masala IPO: मसाले बनाने वाली देश की प्रमुख कंपनियों में से एक मधूसुदन मसाला (Madhusudan Masala) ने आगामी 18 सितंबर को अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने का फैसला किया है। आईपीओ के लिए कंपनी ने 66 से 70 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी अपने आईपीओ के तहत कुल 34 लाख इक्विटी शेयरों को बिक्री के लिए रखेगी और 70 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी अपने IPO से करीब 23.80 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है।

आईपीओ में 1.72 लाख शेयरों को मार्केट मेकर के लिए आरक्षित रखा गया। वहीं बाकी 32.28 लाख शेयरों को नेट इश्यू साइज माना जाएगा। गुजरात मुख्यालय वाली इस कंपनी ने नेट इश्यू का 50 प्रतिशत यानी आधा हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा है। वहीं 35 फीसदी हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) के लिए आरक्षित रखा है।

एंकर निवेशकों के लिए यह आईपीओ एक कारोबारी दिन पहले यानी 15 सितंबर को एक दिन के खुलेगा। Madhusudan Masala का आईपीओ 21 सितंबर को बंद होगा। निवेशक इस आईपीओ के लिए लॉट के हिसाब से बोली लगा सकते हैं। एक लॉट में कंपनी के 2,000 शेयर होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें