Get App

Medi Assist Healthcare IPO : मेडी असिस्ट लाएगी आईपीओ, SEBI में एक बार फिर दाखिल किए कागजात

Medi Assist रिटेल और ग्रुप पॉलिसियों के लिए मैनेजमेंट के तहत प्रीमियम के मामले में भारत में सबसे बड़ा हेल्थ बेनिफिट एडमिनिस्ट्रेटर है। इसकी रिटेल हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट में 14.83 फीसदी और ग्रुप हेल्थ इंश्योरेंस मार्केट FY22 में 41.71 फीसदी की बाजार हिस्सेदारी है

Edited By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 26, 2023 पर 9:21 PM
Medi Assist Healthcare IPO : मेडी असिस्ट लाएगी आईपीओ, SEBI में एक बार फिर दाखिल किए कागजात
Medi Assist Healthcare Services अपना आईपीओ लाने जा रही है।

Medi Assist Healthcare IPO : बेंगलुरु स्थित हेल्थ बेनिफिट एडमिनिस्ट्रेटर मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज (Medi Assist Healthcare Services) अपना आईपीओ लाने जा रही है। कंपनी ने इसके लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास एक बार फिर ड्राफ्ट पेपर दाखिल किया है। यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) पर बेस्ड है। इश्यू के तहत प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 2.8 करोड़ शेयरों की बिक्री की जाएगी। कंपनी को ऑफर से कोई पैसा नहीं मिलेगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

डॉ. विक्रम जीत सिंह छतवाल, मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी मेडी असिस्ट के प्रमोटर हैं, जो अपने शेयर बेचेंगे। छतवाल OFS के माध्यम से कंपनी में अपनी 25.39 लाख शेयरों की पूरी पर्सनल शेयरहोल्डिंग (3.61 प्रतिशत) बेचेंगे। इसके साथ ही मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट के साथ संयुक्त रूप से 5.37 लाख शेयरों को बेचेंगे।

मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट (छतवाल के शेयरों सहित) 1.24 करोड़ शेयर और बेसेमर हेल्थ कैपिटल एलएलसी 66.06 लाख से अधिक शेयर ओएफएस के जरिए बेचेंगे। BICH-II (बेसेमर इंडिया कैपिटल होल्डिंग्स II) और बेसेमर हेल्थ के पास सामूहिक रूप से कंपनी में 44.51 फीसदी शेयर हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें