Get App

Meson Valves IPO: खुल गया वॉल्व कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में रॉकेट बना शेयर

Meson Valves IPO: वॉल्व कंपनी मेसन वॉल्व्स (Meson Valves) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। ग्रे मार्केट में इसके शेयर काफी दमदार स्थिति में हैं। इसमें अगले हफ्ते मंगलवार 12 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे। चेक करें ग्रे मार्केट में शेयरों की स्थिति और इश्यू की पूरी डिटेल्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 8:34 AM
Meson Valves IPO: खुल गया वॉल्व कंपनी का आईपीओ, ग्रे मार्केट में रॉकेट बना शेयर
Meson Valves IPO: यह वॉल्व्स, एक्चुएटर्स, स्ट्रेनर्स और रिमोट कंट्रोल वॉल्व सिस्टम सप्लाई करती है। अब आज इसका आईपीओ खुला है।

Meson Valves IPO: वॉल्व कंपनी मेसन वॉल्व्स (Meson Valves) का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस एसएमई के आईपीओ में अगले हफ्ते 12 सितंबर तक पैसे लगा सकेंगे। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर जैसे रॉकेट बने हुए हैं। आईपीओ प्राइस के हिसाब से फिलहाल यह 90 रुपये यानी 88.24 फीसदी की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश से जुड़ा फैसला लेना चाहिए। इस इश्यू के तहत सिर्फ नए शेयर जारी होंगे और आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों की बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म पर एंट्री होगी।

Meson Valves IPO की डिटेल्स

मेसन वॉल्व्स का 31.09 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 12 सितंबर तक खुला रहेगा। इस आईपीओ के तहत 102 रुपये के भाव और 1200 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 15 सितंबर को फाइनल होगा और बीएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म BSE SME पर 21 सितंबर को एंट्री होगी। इस आईपीओ का रजिस्ट्रार Maashitla Securities है। इस इश्यू के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 30.48 लाख नए शेयरों की बिक्री होगी। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल मैनुफैक्चरिंग प्लांट बनाने के लिए प्लांट और मशीनरी की खरीदारी, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में किया जाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें