Get App

Nephrocare Health Services IPO: डायलिसिस चेन नेफ्रोप्लस ने ₹2000 करोड़ के इश्यू का ड्राफ्ट किया जमा, कितने करोड़ के नए शेयर होंगे जारी

Nephrocare Health Services IPO: कंपनी अपने IPO में नए शेयरों को जारी करके होने वाली कमाई में से 129.1 करोड़ रुपये भारत में नए डायलिसिस क्लीनिक खोलने के लिए खर्च करेगी। मई 2025 तक कंपनी पर कंसोलिडेटेड बेसिस पर 280.6 करोड़ रुपये की उधारी थी

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Jul 26, 2025 पर 11:26 PM
Nephrocare Health Services IPO: डायलिसिस चेन नेफ्रोप्लस ने ₹2000 करोड़ के इश्यू का ड्राफ्ट किया जमा, कितने करोड़ के नए शेयर होंगे जारी
NephroPlus प्री-IPO राउंड में 70.68 करोड़ रुपये जुटा सकती है।

Nephrocare Health Services IPO: डायलिसिस सर्विस देने वाली एशिया की सबसे बड़ी कंपनी नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज ने अपने IPO के लिए कैपिटल मार्केट रेगुलेटर SEBI के पास ड्राफ्ट पेपर जमा कर दिए हैं। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया है कि IPO से लगभग 2,000 करोड़ रुपये जुटाए जा सकते हैं। कंपनी, NephroPlus ब्रांड के तहत ऑपरेट करती है। इसके IPO में 353.4 करोड़ रुपये के नए इक्विटी शेयर जारी होंगे। साथ ही प्रमोटर्स और मौजूदा शेयरहोल्डर्स की ओर से 1.28 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) रहेगा।

नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के प्रमोटर विक्रम वुप्पला, BVP Trust, इनवेस्टकॉर्प, हेल्थकेयर पैरेंट, एडोरस इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स के साथ-साथ इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन और 360 वन स्पेशल ऑपर्च्युनिटीज फंड आदि OFS में शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

प्री-IPO राउंड में जुटा सकती है 70.68 करोड़

NephroPlus प्री-IPO राउंड में 70.68 करोड़ रुपये जुटा सकती है। अगर ऐसा होता है तो IPO में नए शेयरों के इश्यू का साइज घट जाएगा। कंपनी में प्रमोटर्स के पास फुली डायल्यूटेड बेसिस पर 78.90 प्रतिशत हिस्सेदारी है। बाकी 21.1 प्रतिशत हिस्सा पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास है। नेफ्रोकेयर हेल्थ सर्विसेज के प्रमोटर्स में विक्रम वुप्पला, BVP (बेसेमर वेंचर पार्टनर्स) ट्रस्ट, एडोरस इनवेस्टमेंट होल्डिंग्स, हेल्थकेयर पैरेंट और इनवेस्टकॉर्प शामिल हैं। वहीं क्वाड्रिया कैपिटल इंडिया फंड, पंकजा गटुकु, मानवी फैमिली ट्रस्ट और विराज फैमिली ट्रस्ट, प्रमोटर समूह का हिस्सा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें