Get App

Cosmic CRF IPO: खुल गया रेलवे को माल सप्लाई करने वाली कंपनी का इश्यू, निवेश से पहले चेक करें GMP

Cosmic CRF IPO: मैनुफैक्चरिंग कंपनियों और रेलवे को कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन्स सप्लाई करने वाली कंपनी कॉस्मिक सीआरएफ का आईपीओ आज खुल गया है। 60 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर प्रीमियम भाव पर हैं। इश्यू में पैसे लगाने से पहले चेक करें इश्यू की पूरी डिटेल्स

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 14, 2023 पर 12:01 PM
Cosmic CRF IPO: खुल गया रेलवे को माल सप्लाई करने वाली कंपनी का इश्यू, निवेश से पहले चेक करें GMP
Cosmic CRF के 60 करोड़ रुपये के आईपीओ में 16 जून तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड और 400 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है।

Cosmic CRF IPO: मैनुफैक्चरिंग कंपनियों और रेलवे को कोल्ड-रोल्ड स्टेनलेस सेक्शन्स सप्लाई करने वाली कंपनी कॉस्मिक सीआरएफ का आईपीओ आज खुल गया है। 60 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स है। ग्रे मार्केट की बात करें तो इसके शेयर प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से 11 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर ट्रेड हो रहे हैं। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर आईपीओ में पैसे लगाने का फैसला लेना चाहिए।

Cosmic CRF IPO Details

कॉस्मिक सीआरएफ के 60 करोड़ रुपये के आईपीओ में 16 जून तक बोली लगा सकेंगे। इस इश्यू के लिए 314-330 रुपये का प्राइस बैंड और 400 शेयरों का लॉट फिक्स किया गया है। इसके तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18.22 लाख नए इक्विटी शेयरों को जारी करने की योजना है। इश्यू की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 21 जून को फाइनल होगा और बीएसई-एसएमई पर इसके शेयरों की एंट्री 26 जून को होगी।

इश्यू का रजिस्ट्रार मास सर्विसेज (Mas Services) है। नए शेयरों को जारी कर जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी मौजूदा मैनुफैक्चरिंग यूनिट के विस्तार, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, कर्ज चुकाने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों को पूरा करने में होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें