Get App

HMA Agro IPO: बीफ कंपनी में खुदरा निवेशकों की नहीं दिख रही दिलचस्पी, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत

HMA Agro IPO Subscription 3rd Day: बफैलो मीट यानी बीफ एक्सपोर्ट करने वाली दिग्गज कंपनी एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज का आईपीओ सौ फीसदी सब्सक्राइब होने की कगार पर है। हालांकि इस इश्यू को लेकर खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी नहीं दिख रही है, वहीं 480 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए बाकी दोनों कैटेगरी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का आरक्षित हिस्सा पूरा भर चुका है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jun 22, 2023 पर 5:07 PM
HMA Agro IPO: बीफ कंपनी में खुदरा निवेशकों की नहीं दिख रही दिलचस्पी, ग्रे मार्केट से ये हैं संकेत
HMA Agro IPO के आईपीओ में शनिवार 24 जून तक पैसे लगा सकेंगे। इसके तहत 150 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 330 करोड़ रुपये के शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो (OFS) के तहत बिक्री होगी।

HMA Agro IPO Subscription 3rd Day: बफैलो मीट यानी बीफ एक्सपोर्ट करने वाली दिग्गज कंपनी एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज का आईपीओ सौ फीसदी सब्सक्राइब होने की कगार पर है। हालांकि इस इश्यू को लेकर खुदरा निवेशकों की दिलचस्पी नहीं दिख रही है, वहीं 480 करोड़ रुपये के इस आईपीओ के लिए बाकी दोनों कैटेगरी क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (QIB) और नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का आरक्षित हिस्सा पूरा भर चुका है। ओवरऑल यह इश्यू अभी तक 0.98 गुना सब्सक्राइब हुआ है। तीसरे दिन तक QIB का हिस्सा 1.04 गुना, NII का 1.92 गुना और खुदरा निवेशकों का महज 0.54 गुना भरा है।

Grey Market से क्या हैं संकेत

एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज का इश्यू तीसरे दिन फुल सब्सक्राइब हो गया है। हालांकि ग्रे मार्केट में इसकी स्थिति कमजोर हुई है। इश्यू खुलने से पहले इसके शेयर प्राइस बैंड के अपर प्राइस के हिसाब से 28 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर थे। अब यह 22 रुपये पर है। हालांकि एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों की बजाय कंपनी के फाइनेंशियल्स और फंडामेंटल्स के आधार पर निवेश का फैसला लेना चाहिए। नीचे कैटेगरीवाइज आईपीओ सब्सक्रिप्शन की डिटेल्स दी जा रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें