Get App

Nexus Select Trust IPO: सब्सक्रिशन बंद होने के बाद 25% चढ़ी GMP, 19 मई को होगी मार्केट में शेयरों की एंट्री

Nexus Select Trust IPO: देश के पहले खुदरा रियल इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद हो चुका है। सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में इसकी जीएमपी 25% से अधिक उछल गई और इसी पर बनी हुई है। यह इश्यू 9-11 नवंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 5.45 गुना सब्सक्राइब हुआ था

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड May 13, 2023 पर 4:21 PM
Nexus Select Trust IPO: सब्सक्रिशन बंद होने के बाद 25% चढ़ी GMP, 19 मई को होगी मार्केट में शेयरों की एंट्री
घरेल मार्केट में इस समय तीन REIT लिस्टेड हैं- एंबेसी ऑफिस पार्क आरईआईटी,, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क आरईआईटी और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट। हालांकि ये सभी लीज पर ली गई ऑफिसों की संपत्ति हैं। वहीं दूसरी तरफ लिस्ट होने के बाद Nexus Select Trust देश में पहला REIT होगा जिसके पास किराए वाली खुदरा रियल एस्टेट संपत्ति है

Nexus Select Trust IPO: देश के पहले खुदरा रियल इनवेस्टमेंट ट्रस्ट (REIT) आईपीओ का सब्सक्रिप्शन बंद हो चुका है और सब्सक्रिप्शन बंद होने के बाद ग्रे मार्केट में शेयरों की स्थिति मजबूत दिख रही है। नेक्सस सेलेक्ट ट्रस्ट (Nexus Select Trust) का इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 9-11 मई 2023 के बीच खुला था। सब्सक्रिप्शन के आखिरी दिन यानी गुरुवार 11 मई को इसके शेयर 4 रुपये की जीएमपी पर थे और इश्यू बंद होने के अगले ही दिन शुक्रवार 12 मई को इसकी GMP बढ़कर 5 रुपये पर पहुंच गई यानी 25 फीसदी बढ़ गई। आज भी इसकी जीएमपी 5 रुपये पर बनी हुई है यानी कि यह स्थाई बनी हुई है।

घरेल मार्केट में इस समय तीन REIT लिस्टेड हैं- एंबेसी ऑफिस पार्क आरईआईटी,, माइंडस्पेस बिजनेस पार्क आरईआईटी और ब्रुकफील्ड इंडिया रियल एस्टेट ट्रस्ट। हालांकि ये सभी लीज पर ली गई ऑफिसों की संपत्ति हैं। वहीं दूसरी तरफ लिस्ट होने के बाद नेक्सस सिलेक्ट ट्रस्ट देश में पहला आरईआईटी होगा जिसके पास किराए वाली खुदरा रियल एस्टेट संपत्ति है।

Elon Musk को चीन से लगा झटका, Tesla की कारों को अपडेट करने का आदेश, समझें पूरा मामला

Nexus Select Trust IPO की डिटेल्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें