Get App

Ola Electric IPO में निवेश का है मूड? ये 8 बातें डुबा सकती हैं पैसे

Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक लगातार घाटे में है। कंपनी सिर्फ घाटे में ही नहीं है बल्कि कैश फ्लो भी निगेटिव में है। ऐसे में ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ में पैसे लगाने से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें ताकि सुरक्षित निवेश को लेकर फैसले ले सकें। इस आईपीओ का इंतजार बेशक लंबे समय से हो रहा था लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि बिना सोचे-समझे अपने मेहनत के पैसों को लगा दिया जाए

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 29, 2024 पर 9:37 PM
Ola Electric IPO में निवेश का है मूड? ये 8 बातें डुबा सकती हैं पैसे
Ola Electric IPO: ओला इलेक्ट्रिक ने 6,145.56 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 72-76 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है जिसमें एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 7 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा।

Ola Electric IPO: लंबे समय से जिस आईपीओ का इंतजार हो रहा था, आखिरकार अब वह कुछ ही दिन बाद खुलने वाला है। ओला इलेक्ट्रिक ने 6,145.56 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए 72-76 रुपये का प्राइस बैंड फिक्स किया है जिसमें एंप्लॉयीज को हर शेयर पर 7 रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इस आईपीओ के तहत 5500 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी होंगे और 8,49,41,997 शेयरों की ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिक्री होगी। यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 2 अगस्त को खुलेगा। पहली बार कोई पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वीईकल कंपनी लिस्ट होने जा रही है तो इसे लेकर सावधानी भी बरतनी होगी कि पैसे लगाएं या नहीं।

वैसे भी ओला इलेक्ट्रिक लगातार घाटे में है और वित्त वर्ष 2024 में इसका घाटा 7.61 फीसदी बढ़कर 1584 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी सिर्फ घाटे में ही नहीं है बल्कि कैश फ्लो भी निगेटिव में है। ऐसे में ओला इलेक्ट्रिक आईपीओ में पैसे लगाने से पहले कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें ताकि सुरक्षित निवेश को लेकर फैसले ले सकें।

घाटा और निगेटिव कैश फ्लो

बाजार नियामक सेबी के पास दाखिल रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (RHP) के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक जब से बनी है, घाटे में ही है और कैश फ्लो भी निगेटिव है। इसकी सब्सिडियरी OET और OCT भी अब तक फायदे में नहीं आई है। हालांकि इसे लेकर ओला का कहना है कि बिजनेस में निवेश, प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के विस्तार, कैपेसिटी बनाने और कारोबार बढ़ाने में निवेश के चलते ही नियर टर्म में कंपनी घाटे में रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें