Get App

Ratnaveer IPO : लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज, जानिए निवेशकों को कितना होगा मुनाफा

Ratnaveer IPO : इस आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली और यह 93.96 गुना सब्सक्राइब हुआ है। यह 4 सितंबर से 6 सितंबर के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। NSE के आंकड़ों के अनुसार आईपीओ को 110.76 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिलीं, जबकि ऑफर पर 1.17 करोड़ शेयर थे

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 09, 2023 पर 5:59 PM
Ratnaveer IPO : लिस्टिंग से पहले ग्रे मार्केट में जबरदस्त क्रेज, जानिए निवेशकों को कितना होगा मुनाफा
Ratnaveer IPO : रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है

Ratnaveer IPO : रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है और यह 93.96 गुना सब्सक्राइब हुआ है। सब्सक्रिप्शन के बाद अब कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 11 सितंबर 2023 को होने वाली है। कंपनी स्टॉक एक्सचेंज BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग के लिए तैयार है। सेबी के सर्कुलर के अनुसार शेयर 10 ट्रेडिंग दिनों के लिए ट्रेड-फॉर-ट्रेड सेगमेंट में होंगे। रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग एक स्टेनलेस स्टील वॉशर मैन्युफैक्चरर और सप्लायर है।

ग्रे मार्केट में क्या है लेटेस्ट अपडेट

मार्केट ऑब्जर्वर के मुताबिक रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग फिलहाल ग्रे मार्केट में 46 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। आईपीओ के लिए 93-98 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया गया था। इस हिसाब से कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 144 रुपये के भाव पर हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो निवेशकों को करीब 47 फीसदी का बंपर मुनाफा होगा।

निवेशकों ने जमकर किया निवेश

सब समाचार

+ और भी पढ़ें