Ratnaveer Precision Engineering IPO: स्टेनलेस स्टील बनाने वाली कंपनी रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Ratnaveer Precision Engineering) का अगले हफ्ते 4 सितंबर को इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) खुलने वाला है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 93 से 98 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। 98 रुपये के ऊपरी प्राइस बैंड के हिसाब से कंपनी की अपने IPO के जरिए 165.03 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। कंपनी इसमें से 35.24 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। वहीं प्रमोटर विजय रमनलाल सांघवी की ओर से 29.79 करोड़ रुपये का ऑफर-फॉर-सेल (OFS) शामिल है।
