Ratnaveer Precision Engineering IPO : रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 21.78 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को कुल 25.67 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.17 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ में रिटेल निवेशकों ने जमकर दांव लगाया है। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 93 से 98 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। कंपनी इसके जरिए 165.03 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू में 6 सितंबर तक निवेश का मौका है।
