Get App

Ratnaveer IPO : अंतिम दिन शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में होड़, 93 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Ratnaveer IPO : कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 93 से 98 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसके जरिए 165.03 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है। तरह रिटेल निवेशकों को न्यूनतम 1 लॉट (150 शेयर) की बोली लगाने के लिए 14,700 रुपये का निवेश करना होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 06, 2023 पर 4:23 PM
Ratnaveer IPO : अंतिम दिन शेयर खरीदने के लिए निवेशकों में होड़, 93 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Ratnaveer Precision Engineering IPO : आईपीओ के लिए प्रति शेयर 93 से 98 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है।

Ratnaveer Precision Engineering IPO : सब्सक्रिप्शन के मामले में हाल ही में कई आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस लिस्ट में अब रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग का आईपीओ भी शामिल हो गया है। दरअसल, आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन अब तक यह इश्यू 92.85 गुना सब्सक्राइब हो गया है। आईपीओ को 1.09 अरब शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 1.17 करोड़ शेयर हैं। कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए प्रति शेयर 93 से 98 रुपये का प्राइस बैंड तय किया है। इसके जरिए 165.03 करोड़ रुपये जुटाने का प्लान है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 133.05 गुना

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 134.81 गुना

रिटेल इन्वेस्टर्स - 51.90 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें