Rishabh Instruments IPO : नासिक स्थित ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स (Rishabh Instruments) का आईपीओ 30 अगस्त को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। निवेशक इस इश्यू में 1 सितंबर तक निवेश कर सकेंगे। कंपनी ने इश्यू के लिए 418-441 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए यह 29 अगस्त को ही खुल जाएगा। इस आईपीओ के जरिए कंपनी का इरादा करीब 491 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत, 75 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों और प्रमोटरों द्वारा 94.3 लाख शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी।
