Get App

Rishabh Instruments IPO : पहले दिन 73% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए अलग-अलग कैटेगरी का हाल

Rishabh Instruments का 490.78 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 सितंबर तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 418-441 रुपये के प्राइस बैंड और 34 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 491 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 30, 2023 पर 5:05 PM
Rishabh Instruments IPO : पहले दिन 73% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, जानिए अलग-अलग कैटेगरी का हाल
Rishabh Instruments IPO : ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है।

Rishabh Instruments IPO : ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज खुल गया है। इस आईपीओ को पहले दिन अब तक 73 फीसदी सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 56.75 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 77.90 लाख शेयर हैं। ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का 490.78 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 सितंबर तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 418-441 रुपये के प्राइस बैंड और 34 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 491 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्लालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 1 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 1.24 फीसदी

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 92 फीसदी

सब समाचार

+ और भी पढ़ें