Get App

Rishabh Instruments IPO : दूसरे दिन निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया, 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Rishabh Instruments का 490.78 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 सितंबर तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 418-441 रुपये के प्राइस बैंड और 34 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 491 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 6:07 PM
Rishabh Instruments IPO : दूसरे दिन निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया, 2.46 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Rishabh Instruments के आईपीओ को आज निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Rishabh Instruments IPO : ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स के आईपीओ को आज निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 2.46 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इश्यू को अब तक 1.91 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिल गई हैं, जबकि ऑफर पर 77.90 लाख शेयर हैं। ऋषभ इंस्ट्रूमेंट्स का 490.78 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 1 सितंबर तक खुला रहेगा। इस इश्यू के तहत 418-441 रुपये के प्राइस बैंड और 34 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 491 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है।

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

क्लालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) - 22 फीसदी

नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) - 4.65 गुना

रिटेल इंडिविजुअल इन्वेस्टर्स (RII) - 2.79 गुना

सब समाचार

+ और भी पढ़ें