Get App

RR Kabel IPO को तगड़ा रिस्पांस, अब लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की गुंजाइश

RR Kabel IPO: इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल (RR Kabel) के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और यह 18 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। अब अगले हफ्ते गुरुवार 21 सितंबर को इसका अलॉटमेंट फाइनल होगा। बीएसई और एनएसई पर इसकी एंट्री 26 सितंबर को होगी। जानिए ग्रे मार्केट से लिस्टिंग को लेकर क्या संकेत मिल रहे हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Sep 16, 2023 पर 1:10 PM
RR Kabel IPO को तगड़ा रिस्पांस, अब लिस्टिंग पर इतने मुनाफे की गुंजाइश
RR Kabel IPO का 1964 करोड़ रुपये का आईपीओ 13-15 सितंबर के बीच खुला था।

RR Kabel IPO: इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी आरआर कबेल (RR Kabel) के आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और यह 18 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ। अब अगले हफ्ते गुरुवार 21 सितंबर को इसका अलॉटमेंट फाइनल होगा। अगर आपने अप्लाई किया था तो इसका अलॉटमेंट स्टेटस इश्यू के रजिस्ट्रार लिंक इनटाइम (Link Intime) या बीएसई की साइट पर जाकर देख सकेंगे। अब अगर लिस्टिंग गेन की बात करें तो 108 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) के हिसाब से 1143 रुपये पर एंट्री यानी 10.43 फीसदी के लिस्टिंग गेन की उम्मीद दिख रही है। हालांकि ग्रे मार्केट लिस्टिंग का कोई पैरामीटर नहीं है और लिस्टिंग के दिन मार्केट की परिस्थितियों और कंपनी की सेहत के हिसाब से शेयरों की मार्केट में एंट्री होती है।

RR Kabel IPO की डिटेल्स

आरआर कबेल का 1964 करोड़ रुपये का आईपीओ 13-15 सितंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ के लिए 983-1035 रुपये का प्राइस बैंड और 14 शेयरों का लॉट फिक्स था। एंप्लॉयीज को 98 रुपये प्रति शेयर डिस्काउंट फिक्स था। अब सब्सक्रिप्शन की बात करें तो यह आईपीओ ओवरऑल 18.69 गुना भरा है। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 52.26 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 13.23 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 2.13 गुना और एंप्लॉयीज का 2.69 गुना भरा है। शेयरों का अलॉटमेंट 21 सितंबर को फाइनल होगा और शेयरों की बीएसई, एनएसई पर 26 सितंबर को मार्केट में एंट्री होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें