Get App

Sahaj Fashions IPO : दूसरे दिन रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, 3.62 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Sahaj Fashions IPO : कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर 6 सितंबर को होगी। इस इश्यू के तहत 30 रुपये के प्राइस और 4000 शेयरों के लॉट में पैसे लगा सकते हैं। आईपीओ की सफलता के बाद शेयरों का अलॉटमेंट 1 सितंबर को फाइनल होगा

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 28, 2023 पर 7:57 PM
Sahaj Fashions IPO : दूसरे दिन रिटेल निवेशकों ने जमकर लगाया दांव, 3.62 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Sahaj Fashions के आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।

Sahaj Fashions IPO : सहज फैशन्स के आईपीओ को निवेशकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के दूसरे दिन तक यह इश्यू 3.62 गुना सब्सक्राइब हो गया है। निवेशकों के पास आईपीओ में 29 अगस्त तक निवेश का मौका है। इसमें रिटेल निवेशकों ने जमकर दांव किया है। आईपीओ को 1.6 करोड़ शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 46.52 लाख शेयर हैं। कंपनी इश्यू के जरिए 13.96 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इसके लिए 30 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया गया है।

सब्सक्रिप्शन से जुड़ी डिटेल

इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दांव रिटेल निवेशकों ने लगाया है। उनके लिए रिजर्व हिस्से को 6.12 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। नॉन इंस्टीट्यूशन इन्वेस्टर्स के हिस्से को 1.12 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी ने 46.52 लाख शेयरों के इश्यू में से 2.36 लाख शेयर मार्केट मेकर के लिए आरक्षित रखे हैं। इसके साथ, नेट इश्यू 44.16 लाख शेयरों का है। इश्यू का आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें