Get App

Sansera Engineering IPO: जानिए GMP से क्या मिल रहा है संकेत और कितना हुआ सब्सक्रिप्शन

Sansera Engineering IPO: तीसरे दिन अब तक का इश्यू 1.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 16, 2021 पर 6:10 PM
Sansera Engineering IPO: जानिए GMP से क्या मिल रहा है संकेत और कितना हुआ सब्सक्रिप्शन

Sansera Engineering IPO: ऑटो पार्ट्स बनाने वाली इस कंपनी का IPO का तीसरा और आखिरी दिन है। कंपनी का इश्यू 14 सितंबर को खुला और 16 सितंबर को बंद होने वाला है। तीसरे दिन अब तक Sansera Engineering का IPO 1.02 गुना सब्सक्राइब हुआ है।

इश्यू के कमजोर सब्सक्रिप्शन का असर ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्टेड शेयरों पर भी नजर आ रहा है। जिस दिन इश्यू खुला Sansera Engineering के अनलिस्टेड शेयरों का प्रीमियम गिरकर 15 रुपए पर आ गया था।

Paras Defence IPO: इश्यू 21 सितंबर को खुलेगा, जानिए प्राइस बैंड और दूसरी खास बातें

बाजार के जानकारों के मुताबिक, Sansera Engineering IPO का ग्रे मार्केट प्रीमियम आज 10 रुपए है। यह कल के भाव से 5 रुपए कम है।

अनलिस्टेड मार्केट के जानकारों ने बताया कि पहले  Sansera Engineering के शेयर 50 रुपए प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। इश्यू खुलने से एक दिन पहले यह बढ़कर 80 रुपए तक चला गया था। लेकिन जिस दिन इश्यू खुला Sansera Engineering के अनलिस्टेड शेयर धड़ाम होकर 15 रुपए पर आ गए।

Sansera Engineering का इश्यू पूरी तरह ऑफर फॉर सेल है और यही वजह है कि इसमें निवेशकों की दिलचस्पी कम है।

आज के GMP के हिसाब से देखें तो Sansera Engineering के शेयरों की लिस्टिंग बहुत कमजोर रहने वाली है। कंपनी के इश्यू का प्राइस बैंड 733-744 रुपए है। इस हिसाब से देखें तो 10 रुपए प्रीमियम के साथ इसके शेयर 754 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। आने वाले दिनों में प्रीमियम और घट सकता है और इसकी लिस्टिंग डिस्काउंट पर हो सकती है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें