Get App

Saroja Pharma IPO : पहले दिन अब तक 48% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भरा

Saroja Pharma IPO : यह ऑफर 5 सितंबर को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ के लिए 84 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया गया है। कंपनी का इरादा 10.84 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री से 9.11 करोड़ रुपये जुटाने का है। इस आईपीओ के तहत केवल फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए गए हैं

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 31, 2023 पर 3:57 PM
Saroja Pharma IPO : पहले दिन अब तक 48% सब्सक्राइब हुआ इश्यू, रिटेल निवेशकों का हिस्सा पूरी तरह भरा
Saroja Pharma के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज पहला दिन है।

Saroja Pharma IPO : फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट ट्रेडर सरोजा फार्मा इंडस्ट्रीज इंडिया के आईपीओ में सब्सक्रिप्शन का आज पहला दिन है। आज 31 अगस्त को इश्यू अब तक 48 फीसदी तक सब्सक्राइब हो गया है। इस आईपीओ को करीब 4.33 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोलियां मिली हैं, जबकि ऑफर पर 10.84 लाख शेयर हैं। यह ऑफर 5 सितंबर को बंद हो जाएगा। इस आईपीओ के लिए 84 रुपये प्रति शेयर का प्राइस तय किया गया है। कंपनी का इरादा 10.84 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री से 9.11 करोड़ रुपये जुटाने का है

अलग-अलग कैटेगरी का हाल

इस आईपीओ में सबसे ज्यादा दिलचस्पी रिटेल निवेशकों ने दिखाई है और उनके लिए रिजर्व हिस्सा पूरी तरह भर गया है। खुदरा निवेशकों ने अपने आरक्षित हिस्से के 1.03 गुना शेयर खरीदे हैं। वहीं, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के हिस्से को 4 फीसदी सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी ने मार्केट मेकर के लिए इश्यू के 54,400 इक्विटी शेयर आरक्षित किए हैं, और शेष 10,30,400 शेयरों में से आधा हिस्सा खुदरा निवेशकों के लिए और अन्य 50 फीसदी हिस्सा हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के लिए रिजर्व है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें