Get App

IPO ही IPO: सितंबर में 51 पब्लिक इश्यू से हासिल हुए ₹12500 करोड़ से ज्यादा, 40 से ज्यादा ड्राफ्ट फाइल

2024 के कई IPO मल्टी-बैगर रिटर्न दे चुके हैं। 1 अक्टूबर को आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों ने ड्राफ्ट फाइल किए। धड़ाधड़ आ रहे IPO और उनमें पैसा लगाने की होड़ के बीच एनालिस्ट्स का एक वर्ग निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह भी दे रहा है। सितंबर में 40 से ज्यादा कंपनियों ने ड्राफ्ट डॉक्युमेंट दाखिल किए हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Oct 03, 2024 पर 11:08 AM
IPO ही IPO: सितंबर में 51 पब्लिक इश्यू से हासिल हुए ₹12500 करोड़ से ज्यादा, 40 से ज्यादा ड्राफ्ट फाइल
सितंबर 2024, पिछले 10 वर्षों में SME IPO के मामले में सबसे ज्यादा एक्टिव मंथ बन गया।

भारत में इस साल ताबड़तोड़ IPO लॉन्च हो रहे हैं। एक के बाद एक कई कंपनियां शेयर बाजार में लिस्ट होने के लिए रेस में हैं। अकेले सितंबर महीने में मेनबोर्ड सेगमेंट के 12 पब्लिक इश्यू आए। यह इस साल किसी एक महीने में आए IPO का सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इन 12 कंपनियों ने IPO से कुल मिलाकर 11,000 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए।

इसके अलावा, सितंबर में 39 एसएमई IPO आए, जिनके जरिए कुल मिलाकर लगभग 1,542 करोड़ रुपये जुटाए गए। इस तरह सितंबर 2024, पिछले 10 वर्षों में एसएमई आईपीओ के मामले में सबसे ज्यादा एक्टिव मंथ बन गया।

सितंबर में 40 से ज्यादा IPO ड्राफ्ट फाइल

इस बीच, IPO लाने के लिए ड्राफ्ट की फाइलिंग के मामले में भी उछाल देखा गया। सितंबर में 40 से ज्यादा कंपनियों ने ड्राफ्ट डॉक्युमेंट दाखिल किए। वहीं 1 अक्टूबर को आधा दर्जन से ज्यादा कंपनियों ने ड्राफ्ट फाइल किए। साल 2024 में अब तक 62 कंपनियों ने IPO के जरिए कुल 64,485 करोड़ रुपये जुटाए हैं। 204 एसएमई कंपनियों ने कुल मिलाकर 6,959 करोड़ रुपये जुटाए हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें