Get App

Sungarner Energies IPO : निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया, पहले दिन अब तक 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू

Sungarner Energies IPO : निवेशकों के पास इसमें 23 अगस्त तक निवेश का मौका है। कंपनी ने इसके लिए 83 रुपये का प्राइस तय किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 5.31 करोड़ रुपये जुटाने का है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर होगी

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Aug 21, 2023 पर 8:38 PM
Sungarner Energies IPO : निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया, पहले दिन अब तक 2.68 गुना सब्सक्राइब हुआ इश्यू
Sungarner Energies के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

Sungarner Energies के IPO को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। सब्सक्रिप्शन के पहले दिन ही यह इश्यू 2.68 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसमें रिटेल निवेशकों ने सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखाई है। आईपीओ को 6.4 लाख शेयरों के मुकाबले अब तक 15.60 लाख शेयरों के लिए बोलियां मिली है। निवेशकों के पास इसमें 23 अगस्त तक निवेश का मौका है। कंपनी ने इसके लिए 83 रुपये का प्राइस तय किया है। कंपनी का इरादा आईपीओ के जरिए 5.31 करोड़ रुपये जुटाने का है। शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर होगी।

किस कैटेगरी में कितना मिला रिस्पॉन्स

एनएसई पर उपलब्ध सब्सक्रिप्शन डेटा के अनुसार रिटेल निवेशकों ने 10.57 लाख इक्विटी शेयरों के लिए बोली लगाई है। उनके लिए आरक्षित हिस्सा 3.85 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के हिस्से को 1.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। सोलर सॉल्यूशंस कंपनी ने 6.4 लाख इक्विटी शेयरों के पब्लिक इश्यू से 5.31 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनाई है, जिसमें 57,600 का मार्केट मेकर हिस्सा भी शामिल है।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

सब समाचार

+ और भी पढ़ें