Get App

Swiggy IPO: आईपीओ से पहले शेयरों की बिकवाली, इस भाव पर हुआ लेन-देन

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के आईपीओ का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उससे पहले एक बड़ा अपडेट ये आया है कि इसके शुरुआती निवेशक शेयर बेच रहे हैं और अपनी हिस्सेदारी हल्की कर रहे हैं। प्रोसुस (Prosus), एस्सेल (Accel) और एलीवेशन कैपिटल (Elevation Capital) उन निवेशकों में शुमार हैं जिन्होंने स्विगी के शेयर बेचे

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Jul 09, 2024 पर 1:30 PM
Swiggy IPO: आईपीओ से पहले शेयरों की बिकवाली, इस भाव पर हुआ लेन-देन
Swiggy के शेयरों की बिक्री जिस भाव पर हुई है, उससे इसकी वैल्यू करीब 930 करोड़ डॉलर है। इस प्रकार स्विगी के वैल्यूएशन में गिरावट आई है क्योंकि वर्ष 2022 में इसने 10.7 बिलियन डॉलर यानी 1070 करोड़ डॉलर के वैल्यूएशन पर फंड जुटाया था।

Swiggy IPO: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी के आईपीओ का निवेशक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उससे पहले एक बड़ा अपडेट ये आया है कि इसके शुरुआती निवेशक शेयर बेच रहे हैं और अपनी हिस्सेदारी हल्की कर रहे हैं। मनीकंट्रोल को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। जानकारी के मुताबिक प्रोसुस (Prosus), एस्सेल (Accel) और एलीवेशन कैपिटल (Elevation Capital) उन निवेशकों में शुमार हैं जिन्होंने स्विगी के शेयर बेचे हैं। इन शेयरों को 360 वन जैसे एसेट और वेल्थ मैनेजमेंट प्रोवाइडर्स और कुछ हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स (HNIs) समेत नए निवेशक खरीद रहे हैं।

इस भाव पर हुआ Swiggy के शेयरों का लेन-देन

आईपीओ से पहले इस प्रकार के लेन-देन आमतौर पर होते रहते हैं। स्विगी के मामले में बात करें तो एस्सेल और एलीवेशन कैपिटल ने इसमें वर्ष 2015 में पैसे डाले थे और उन्होंने अपनी कुछ होल्डिंग बेचकर मुनाफा कमा लिया। प्रोसेस की बात करें तो इसकी स्विगी में हिस्सेदारी करीब 33 फीसदी थी और चूंकि इसे लिस्टिंग के बाद प्रमोटर नहीं बनना है तो यह अपनी हिस्सेदारी 25 फीसदी के नीचे लाने की कोशिशों में जुटी है। ऐसे में इसने भी अपनी कुछ हिस्सेदारी हल्की की है। सूत्रों के मुताबिक इन शेयरों की खरीदारी-बिकवाली 330-350 रुपये के भाव पर हुई है जिससे कंपनी की वैल्यू 930 करोड़ डॉलर बैठ रही है। इस लेन-देन में स्विगी को कोई पैसा नहीं मिला है।

स्विगी के वैल्यूएशन में आई गिरावट?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें