Get App

Tata Tech IPO: टाटा टेक आईपीओ का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं?

Tata Technologies IPO Allotment Status: टाटा टेक्नोलॉजीज ने बुधवार 29 नवंबर को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया। जिन निवेशकों को अलॉटमेंट में शेयर मिला है, उन्हें मैसेज भेजे जाना शुरू हो चुका है। अगर आपने भी टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO के लिए आवेदन किया है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आवेदन को चेक कर सकते हैं

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 4:57 PM
Tata Tech IPO: टाटा टेक आईपीओ का अलॉटमेंट हुआ फाइनल, चेक करें आपको शेयर मिला या नहीं?
Tata Technologies IPO के गुरुवार 30 नवंबर को लिस्ट होने की उम्मीद है

Tata Technologies IPO Allotment Status: टाटा टेक्नोलॉजीज ने बुधवार 29 नवंबर को अपने इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया। जिन निवेशकों को अलॉटमेंट में शेयर मिला है, उन्हें मैसेज भेजे जाना शुरू हो चुका है। अगर आपने भी टाटा टेक्नोलॉजीज के IPO के लिए आवेदन किया है, तो आप घर बैठे ऑनलाइन अपने आवेदन को चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ पैन नंबर की जरूरत होगी। टाटा टेक्नोलॉजी IPO के लिए अलॉटमेंट स्टेटस को 2 तरीकों से चेक किया जा सकता है। पहला तरीका IPO की रजिस्ट्रार लिंकटाइम की वेबसाइट पर जाकर चेक करना है। जबकि दूसरा तरीका बीएसई की वेबसाइट पर चेक करना है।

रजिस्ट्रार की वेबसाइट से ऐसे चेक करें अपना अलॉटमेंट-

चरण 1: सबसे पहले इस लिंक को अपने कंप्यूटर या मोबाइल में खोलें- https://linkintime.co.in/MIPO/Ipoallotment.html

चरण 2: यहां ऊपर PAN के विकल्प पर क्लिक करें।

चरण 3: इश्यू में टाटा टेक्नोलॉजीज IPO को सलेक्ट करें, अपना पैन नंबर भरे और सर्च बटन पर क्लिक करें।

चरण 4: क्लिक करते ही आपके सामने अलॉटमेंट का स्टेटस खुल जाएगा। इसमें आपने कितने शेयरों के लिए आवेदन किया है और आपको कितने शेयर मिले हैं, इस सबकी जानकारी होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें