Get App

Tata Tech IPO Listing: ग्रे मार्केट में रॉकेट बने शेयर, इतने लिस्टिंग गेन की है गुंजाइश

Tata Tech IPO Listing: करीब 19 साल बाद टाटा की कंपनी घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री करने जा रही है। टाटा टेक के 3,042.51 करोड़ रुपये के आईपीओ को ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू होने के बावजूद निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। अब अगर ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर और मजबूत हुए हैं। टाटा टेक के शेयरों का अलॉटमेंट 28 नवंबर को फाइनल हो चुका है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 3:27 PM
Tata Tech IPO Listing: ग्रे मार्केट में रॉकेट बने शेयर, इतने लिस्टिंग गेन की है गुंजाइश
Tata Tech IPO Listing: टाटा टेक का ₹3,042.51 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 22-24 नवंबर के बीच खुला था। अब इसकी 30 नवंबर को लिस्टिंग है।

Tata Tech IPO Listing: करीब 19 साल बाद टाटा की कंपनी घरेलू स्टॉक मार्केट में एंट्री करने जा रही है। टाटा टेक के 3,042.51 करोड़ रुपये के आईपीओ को ऑफर फॉर सेल (OFS) इश्यू होने के बावजूद निवेशकों का धांसू रिस्पांस मिला था। अब अगर ग्रे मार्केट में बात करें तो इसके शेयर और मजबूत हुए हैं। टाटा टेक के शेयरों का अलॉटमेंट 28 नवंबर को फाइनल हो चुका है। आईपीओ निवेशकों को यह 500 रुपये के भाव पर जारी हुआ है। अब BSE और NSE पर इसकी 30 नवंबर को एंट्री होने वाली है। यह 2024 में टीसीएस की लिस्टिंग के बाद से टाटा ग्रुप की अगली लिस्टिंग होगी।

Tata Tech की ग्रे मार्केट में कैसी है स्थिति

यह इश्यू सब्सक्रिप्शन के लिए 22 नवंबर को खुला था और ग्रे मार्केट में उस दिन इसके शेयर आईपीओ के अपर प्राइस बैंड 500 रुपये से 395 रुपये की GMP (ग्रे मार्केट प्रीमियम) पर थे और उसके एक दिन पहले यह 355 रुपये पर था। अब यह 425 रुपये यानी 85 फीसदी की GMP पर है यानी कि टाटा टेक के आईपीओ निवेशकों को 85 फीसदी का लिस्टिंग गेन मिल सकता है। हालांकि मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक ग्रे मार्केट से मिले संकेतों से लिस्टिंग को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता है। शेयरों का सफर किस लेवल से शुरू होगा, यह लिस्टिंग के दिन मार्केट सेंटिमेंट और कंपनी के फंडामेंटल्स और फाइनेंशियल्स के आधार पर तय होता है।

Tata Tech की स्टॉक मार्केट में होगी धांसू एंट्री, इस कारण एक्सपर्ट्स को है भरोसा

Tata Tech IPO को मिली रिकॉर्ड बोली

सब समाचार

+ और भी पढ़ें