Get App

Tata Tech Listing: लिस्टिंग से ठीक पहले निवेशकों के लिए बुरी खबर! GMP लुढ़का, इस खबर का रहा असर?

Tata Technologies IPO Listing: टाटा टेक्नोलॉजीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ने पिछले हफ्ते सबसे अधिक आवेदन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया था। अब गुरुवार 30 नवंबर को इसके शेयरों की लिस्टिंग है। हालांकि लिस्टिंग से ठीक पहले कुछ खबरें इसके निवेशकों की चिंता बढ़ा सकती है। टाटा टेक्नोलॉजी की दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट, विनफास्ट (Vinfast) इन दिनों गंभीर मुसीबत है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 29, 2023 पर 11:24 PM
Tata Tech Listing: लिस्टिंग से ठीक पहले निवेशकों के लिए बुरी खबर! GMP लुढ़का, इस खबर का रहा असर?
Tata Technologies IPO Listing: टाटा टेक ने बुधवार को अपने शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया

Tata Technologies IPO Listing: टाटा टेक्नोलॉजीज के इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ने पिछले हफ्ते सबसे अधिक आवेदन के साथ नया रिकॉर्ड बनाया था। अब गुरुवार 30 नवंबर को इसके शेयरों की लिस्टिंग है। हालांकि लिस्टिंग से ठीक पहले कुछ खबरें इसके निवेशकों की चिंता बढ़ा सकती है। टाटा टेक्नोलॉजी की दूसरी सबसे बड़ी क्लाइंट, विनफास्ट (Vinfast) इन दिनों गंभीर मुसीबत है। पिछले 4 महीने में इसके शेयरों की कीमत करीब 90% घट गई है। इस खबर के बाद बुधवार को अनलिस्टेड मार्केट में टाटा टेट के शेयरों का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) घट गया।

अनलिस्टेड मार्केट पर नजर रखने वाले जानकारों के मुताबिक, टाटा टेक का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) बुधवार को घटकर 375 रुपये पर आ गया, जो एक दिन पहले 400 रुपये था। GMP में यह गिरावट ऐसे समय में है, जब गुरुवार 30 नवंबर को टाटा टेक के शेयरों की लिस्टिंग होनी हैं। अब देखना होगा कि इसका लिस्टिंग पर कितना असर होता है।

इससे पहले टाटा टेक ने बुधवार को अपने शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल किया। सफल निवेशकों के डीमैट खाते में बुधवार देर शाम तक शेयर क्रेडिट हुए। वहीं असफल निवेशकों के पैसे गुरुवार को रिफंड हो जाएंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें