RR Kabel IPO : ग्लोबल प्राइवेट इक्विटी फर्म TPG समर्थित RR Kabel का आईपीओ 13 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ के तहत 180 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 1.72 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। सूत्रों ने मनीकंट्रोल को बताया कि कंपनी 1,000 करोड़ रुपये का फंड जुटा सकती है। एंकर निवेशकों के लिए इश्यू एक दिन पहले यानी 12 सितंबर को खुल जाएगा। निवेशकों के पास 15 सितंबर तक निवेश का मौका होगा।
