Upcoming IPO : प्राइमरी मार्केट इस हफ्ते भी गुलजार रहने वाला है। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट के साथ ही SME सेगमेंट में भी कई कंपनियां फंड जुटाने के लिए आईपीओ लाने जा रही हैं। इस दौरान मेनबोर्ड सेगमेंट में तीन कंपनियां 1350 करोड़ रुपये के अपने आईपीओ लॉन्च करेंगी। इसके अलावा, कई कंपनियां लिस्टिंग के लिए भी तैयार हैं। इस हफ्ते मेनबोर्ड सेगमेंट में रत्नवीर प्रिसिजन इंजीनियरिंग (Ratnaveer Precision Engineering), ज्यूपिटर लाइफ लाइन हॉस्पिटल्स और EMS लिमिटेड समेत तीन कंपनियों के आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे।
