Get App

Kalpataru IPO: शेयर बाजार में एक और रियल एस्टेट कंपनी की होगी एंट्री, ₹1,590 करोड़ जुटाने का है प्लान

Upcoming IPO: शेयर बाजार में एक और रियल एस्टेट कंपनी की एंट्री होने जा रही है। मुंबई मुख्यालय वाली कल्पतरु (Kalpataru) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन जमा करा दिया है। जानकारी के मुताबिक, कल्पतरु के IPO का साइज 1,590 करोड़ रुपये होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का होगा और कंपनी के प्रमोटर इसमें अपनी कोई हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे

Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 15, 2024 पर 2:54 PM
Kalpataru IPO: शेयर बाजार में एक और रियल एस्टेट कंपनी की होगी एंट्री, ₹1,590 करोड़ जुटाने का है प्लान
Upcoming IPO: कल्पतरु ने वित्त वर्ष 2024 में 113.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया

Upcoming IPO: शेयर बाजार में एक और रियल एस्टेट कंपनी की एंट्री होने जा रही है। मुंबई मुख्यालय वाली कल्पतरु (Kalpataru) ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लाने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) के पास आवेदन जमा करा दिया है। जानकारी के मुताबिक, कल्पतरु के IPO का साइज 1,590 करोड़ रुपये होगा। यह आईपीओ पूरी तरह से फ्रेश शेयरों का होगा और कंपनी के प्रमोटर इसमें अपनी कोई हिस्सेदारी नहीं बेचेंगे। ऐसे में इस IPO से आने वाला सभी सभी पैसा कंपनी के खाते में जाएगा। इसके अलावा, कंपनी फाइनल डॉक्यूमेंट जमा करने से पहले प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिए 318 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। इस प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के बाद, इश्यू का साइज कम हो सकता है।

कंपनी ने बताया कि वह IPO से जुटाए गए पैसों में से 1,192.5 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने कर्ज चुकाने में करेगी। वहीं बाकी राशि का इस्तेमाल दूसरे सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। जून तिमाही के अंत तक कंपनी पर कुल 10,747.69 करोड़ रुपये का कर्ज था। मोफतराज पी मुनोत और पराग एम मुनोत, इस कंपनी के प्रमोटर हैं।

यह कंपनी 1969 में शुरू हुए कल्पतरु ग्रुप का एक हिस्सा है। कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल, प्रॉपर्टी सॉल्यूशंस (इंडिया) और श्री शुभम लॉजिस्टिक्स इस ग्रुप की अन्य कंपनियां हैं।

हालांकि यह रियल एस्टेट कंपनी अभी घाटे में चल रही है। कल्पतरु ने वित्त वर्ष 2024 में 113.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में रहे 226.8 करोड़ रुपये के घाटे से कम है। हालांकि इसके रेवेन्यू में उतार-चढ़ाव रहा है। वित्त वर्ष 2024 में इसका रेवेन्यू 47 प्रतिशत घटकर 1,930 करोड़ रुपये रहा, जो इसके पिछले वित्त वर्ष में 3,633.2 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें