Upcoming IPO : इस हफ्ते भी प्राइमरी मार्केट गुलजार रहने वाला है। पिछले कुछ महीनों में कंपनियों ने लगातार अपना आईपीओ लॉन्च किया है और यह सिलसिला इस हफ्ते भी जारी रहने वाला है। इस हफ्ते 4 आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाले हैं। इसके अलावा, 6 कंपनियां इस हफ्ते अपने शेयरों की लिस्टिंग के लिए तैयार हैं। जिन कंपनियों के आईपीओ खुलने वाले हैं उनमें Rishabh Instruments, Mono Pharmacare, CPS Shapers और Basilic Fly Studio शामिल हैं।
