Vishnu Prakash IPO : सरकारी प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली कंपनी विष्णु प्रकाश आर पुंगलिया के आईपीओ को निवेशकों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। आज सब्सक्रिप्शन के अंतिम दिन यह इश्यू अब तक 58 गुना सब्सक्राइब हो गया है। इसे 1,26,91,80,000 शेयरों के लिए बोलियां मिली है, जबकि ऑफर पर 2.19 करोड़ शेयर हैं। इस आईपीओ को सभी कैटेगरी में निवेशकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। आईपीओ के जरिए कंपनी 308.88 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इश्यू के लिए 94-99 रुपये का प्राइस बैंड तय किया गया है।
