Get App

Wakefit इसी साल ला सकती है ₹2000 करोड़ का IPO! तीन इनवेस्टमेंट बैंकरों को किया हायर

स्लीप और होम सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी स्टार्टअप वेकफिट (Wakefit) भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी में है। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), IIFL कैपिटल सर्विसेज और नोमुरा (Nomura) को बतौर इनवेस्टमेंट बैंकर्स हायर किया है

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 10, 2025 पर 10:13 AM
Wakefit इसी साल ला सकती है ₹2000 करोड़ का IPO! तीन इनवेस्टमेंट बैंकरों को किया हायर
Wakefit IPO: साल 2025 में कम से कम 25 स्टार्टअप्स के IPO लाने की संभावना है

स्लीप और होम सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी स्टार्टअप वेकफिट (Wakefit) भी अब शेयर बाजार में आने की तैयारी में है। कंपनी ने अपना इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) लॉन्च करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने एक्सिस कैपिटल (Axis Capital), IIFL कैपिटल सर्विसेज और नोमुरा (Nomura) को बतौर इनवेस्टमेंट बैंकर्स हायर किया है। इस मामले से वाकिफ सूत्रों ने मनीकंट्रोल को यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि कंपनी 1,500 करोड़ से 2,000 करोड़ (लगभग 200 मिलियन डॉलर) जुटाने की योजना बना रही है। हालांकि IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) फाइल करने की तारीख तय नहीं हुई है।

सूत्रों ने बताया कि IPO में नए शेयरों के साथ ऑफर फॉर सेल (OFS) का भी एक हिस्सा होगा। हालांकि यह हिस्सा कितना होगा, इस पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि इस IPO के जरिए कंपनी अपने शुरुआती निवेशकों को आंशिक या पूरी तरह से एग्जिट का मौका दे सकती है।

वेकफिट अब तक Peak XV पार्टनर्स, पारामार्क वेंचर्स (साउथ कोरिया) और वर्लिनवेस्ट (यूरोप) से 100 मिलियन (लगभग 850 करोड़ रुपये) से ज्यादा फंड जुटा चुकी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें