Get App

Yatra Online IPO : 15 सितंबर को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जान लें तमाम डिटेल

Yatra Online का दावा है कि वह कॉर्पोरेट क्लाइंट्स की संख्या के मामले में भारत की सबसे बड़ी कॉर्पोरेट ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर है। इसके अलावा, यह FY23 के लिए ग्रॉस बुकिंग रेवेन्यू और ऑपरेटिंग रेवेन्यू के मामले में प्रमुख OTA (ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी) प्लेयर्स के बीच भारत में तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Sep 11, 2023 पर 3:54 PM
Yatra Online IPO : 15 सितंबर को खुलेगा इश्यू, निवेश से पहले जान लें तमाम डिटेल
कॉर्पोरेट ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर Yatra Online का आईपीओ 15 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है।

Yatra Online IPO : कॉर्पोरेट ट्रैवल सर्विस प्रोवाइडर Yatra Online का आईपीओ 15 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ के तहत 602 करोड़ रुपये के फ्रेश इक्विटी शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा, कंपनी के प्रमोटरों और निवेशकों द्वारा 1.21 करोड़ शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल (OFS) के तहत की जाएगी। कंपनी की ओर से अगले कुछ दिनों में प्राइस बैंड की घोषणा की जाएगी। पब्लिक इश्यू 20 सितंबर को बंद होगा। वहीं, एंकर निवेशकों के लिए यह इश्यू एक दिन पहले यानी 14 सितंबर को खुलेगा।

आईपीओ से जुड़ी डिटेल

OFS के हिस्से के रूप में प्रमोटर THCL ट्रैवल होल्डिंग साइप्रस 17,51,739 इक्विटी शेयर बेचेंगे। वहीं, निवेशक पंडारा ट्रस्ट - स्कीम I ओएफएस के माध्यम से अपने पूरे 4,31,360 शेयर बेचकर कंपनी से बाहर निकलने की योजना बना रहा है। तीसरी सबसे बड़ी ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी ने राइट्स इश्यू से 62.01 करोड़ रुपये जुटाए हैं और THCL को 236 रुपये के इश्यू प्राइस पर 26,27,697 शेयर आवंटित किए हैं, जो प्री-आईपीओ प्लेसमेंट का एक हिस्सा है।

इसलिए, 750 करोड़ रुपये के फ्रेश इश्यू का साइज 148 करोड़ रुपये कम कर दिया गया है, जिसमें 62.01 करोड़ रुपये का प्री-आईपीओ प्लेसमेंट शामिल है। इसके बाद फ्रेश इश्यू 602 करोड़ रुपये का है। एसबीआई कैपिटल मार्केट्स, डीएएम कैपिटल एडवाइजर्स और IIFL सिक्योरिटीज इस इश्यू के मर्चेंट बैंकर हैं, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया रजिस्ट्रार है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें