Lok Sabha Elections 2024: देश के सभी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से कभी भी तारीखों का ऐलान हो सकता है। इस बीच अगर अरुणाचल प्रदेश की बात करें तो यहां लोकसभा की दो सीटें हैं। एक अरुणाचल पूर्व और दूसरी अरुणाचल पश्चिम की सीट है। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अरुणाचल प्रदेश की दो सीटों पर अपने उम्मीदवारों के ऐलान कर दिए हैं। इस बार भी बीजेपी ने मौजूदा सांसद किरेन रिजिजू और तापिर गाओ पर फिर से भरोसा जताया है।
