Bihar Lok Sabha Elections 2024: बिहार में लोकसभा चुनाव 2024 में सीट शेयरिंग को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) खेमे में उठापटक की स्थिति बनी हुई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है लेकिन बिहार में सहयोगी दलों की सीटों की मांग से पार्टी हाई कमान की परेशानी बढ़ दी है। NDA ही नहीं बल्कि I.N.D.I.A. गठबंधन में भी सीटों के बंटवारे पर पेंच फंसा हुआ है। ऐसे में I.N.D.I.A. गठबंधन ने राजनीतिक शतरंज की बिसात पर एक चाल चली है।
